कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना देर रात लगभग 3 बजे की बताई जा रही है, जो पुराने SECL कॉलोनी के दुर्गा पंडाल के पास घटी।

मॉर्निंग वॉक के दौरान सामने आया खौफनाक मंजर

सुबह टहलने निकले कुछ राहगीरों की नजर जलती हुई महिला पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। घटना इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गंभीर रूप से झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।